बेलतरा

विधानसभा बेलतरा में कांग्रेस उम्मीदवार विजय केशरवानी ने एक दिन में 18 ग्रामों में किया धुआंधार प्रचार

उमलेश जायसवाल

बेलतरा :– विधानसभा बेलतरा से कांग्रेस उम्मीदवार विजय केशरवानी का क्षेत्र में जनसंपर्क जोरों पर है। एक दिन में 18 ग्रामों में जनसंपर्क कर सभी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। केसरवानी बेलतरा क्षेत्र में प्रचार के लिए लगातार सक्रिय दिखाई दिए। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक कला कार्यक्रम से लोगो की भीड़ बनी रही।

विधानसभा बेलतरा में उन्होंने अपने मतदाताओं से निवेदन करते हुए कहा कि गृह लक्ष्मी योजना के तहत पंद्रह हजार रुपया प्रति वर्ष आप मन के खाता मा आपके सम्मान मा देहे के घोषणा हमर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करे हे, अव भाजपा वाले जैसे फार्म-वार्म भरे के जरूरत नहीं है, सीधे जईसे किसान के खाता मा पईसा जाथे, वैसे ही रूपया सीधे आपके खाते म जाहि।बेलतरा से बीजेपी 20 सालों से जीत रही है इस बार कांग्रेस को यहां से विजय दिलाना है जिसके लिए मैं आप लोगों के बीच निवेदन करने के लिए आया हुँ, भाजपा के शासन काल में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में पिछडा तो वही किसानों की हालत बद से बद्तर हो गई थी।

लेकिन अब राज्य में कांग्रेस कि सरकार आते ही किसानों के चेहरे पर खुशी, युवाओं, महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। कांग्रेस सरकार कि विभिन्न योजनाओ से आज छत्तीसगढ़ राज्य के हर वर्गों की जनता खुश है। भाजपा 15 सालों में जो विकास नही कर पाई उसे हमारे भुपेश बघेल 5 सालों में ही कर दिखाया, भुपेश सरकार जो बोलते है ओ कर दिखाते है,

बेलतरा में नवीन कालेज, आत्मानंद इंग्लिस स्कूल, तहसील कार्यलाय देकर बेलतरा क्षेत्र को विकास की ओर लेकर गये, भाजपा सिर्फ खोखले वादे करती है। विजय केसरवानी ने कहा कि भूपेश सरकार की 5 साल के कार्यकाल में जो विकास किए हैं उसी के आधार पर हम चुनाव मैदान में लोगों के बीच जा रहे हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो...