बिलासपुर

मंदिर जा रही महिला से चेन स्नेचिंग… बाइक सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम…तोरवा थाना क्षेत्र का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह हेमुनगर मंदिर पूजा करने जा रही एक महिला के गले से डेढ़ तोला वजनी सोने के चेन की लूट हुई है। जिसे दो बाइक सवार नकाब पोश लुटेरों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पावर हाउस में स्वास्तिक हॉस्पिटल के बगल गली में रहने वाली प्रार्थिया आशा शर्मा सुबह 7 बजे के लगभग पूजा करने मंदिर के लिए निकली थी, तभी चैतन्य स्कूल के पास सामने से दो बाइक सवार लुटेरे आये और पलक झपके उनके गले से सोने का चैन लूट कर भाग निकले,

प्रार्थिया कुछ समझ पाती तब तक लुटेरे गायब हो चुके थे। प्रार्थिया ने बताया कि उनके गले मे लगभग डेढ़ तोला वजनी अनुमानित 80 हजार रुपए कीमती को अज्ञात लुटेरे छीनकर ले गए। जिसमें लुटेरों ने अपना चेहरा गमछे से बांध लिया था और पीछे बैठे लुटेरे ने चैन को छीना था। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने मोटर सायकल सवार दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 34-IPC, 356-IPC, 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस