पचपेड़ी

पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रैलहा भट्ठा में पति के चरित्र शंका ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। पत्नी पर बेबुनियाद संदेह करने वाले पति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी 45 वर्षीय मोंगरा बाई यादव ने 12 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए फरार आरोपी पति जनीराम यादव की तलाश तेज कर दी है। पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम के अनुसार, घटना 22 जून की रात करीब 2:30 बजे की है। जनीराम यादव अपनी पत्नी मोंगरा बाई और बच्चों के साथ घर में था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने पहले बच्चों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि वे मां की मदद के लिए बाहर न निकल सकें।

इसके बाद आंगन में सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी मोंगरा बाई ने अद्भुत साहस दिखाते हुए आंगन में रखी रेत पर लोटकर आग बुझाई और फिर किसी तरह बच्चों के कमरे की सिटकनी खोलकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। करीब 12 दिनों तक उसने जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन शुक्रवार रात उसकी सांसें थम गईं। उसकी मौत के साथ ही बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया और पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया। पुलिस पूछताछ और परिजनों के बयानों से खुलासा हुआ कि जनीराम यादव लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी।

घटना वाली रात भी इसी संदेह ने खौफनाक रूप ले लिया और उसने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला के निधन के बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और चरित्र शंका ही घटना की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेबुनियाद शक और घरेलू हिंसा न केवल रिश्तों को खत्म करती है, बल्कि पूरे परिवार की जिंदगी भी उजाड़ देती है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर