बिलासपुर

बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा… मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांई धाम कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारकर मोबाइल के जरिए संचालित हो रहे सट्टे के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सट्टा सामग्री, मोबाइल फोन, प्रिंटर, कैलकुलेटर, सट्टा पट्टियां, नगदी और वाहनों को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सांई धाम कॉलोनी में किशन चंद बजाज अपने घर से मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ संचालित कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने किशन चंद बजाज 66 वर्ष, दिनेश कुमार वाधवानी 39 वर्ष, भैयालाल सोनकर 39 वर्ष और मनोहर लाल खत्री 63 वर्ष को रंगे हाथ सट्टा संचालित करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से वीवो, वन प्लस, रेडमी, सैमसंग और लावा कंपनी के कई मोबाइल फोन, प्रिंटर, कैलकुलेटर, पेन, कुल 53 से अधिक सट्टा पट्टियां तथा 50 हजार 690 रुपये नकद बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सट्टा संचालन में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगवाकर अवैध सट्टा कारोबार चला रहे थे। तोरवा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...