बिलासपुर

स्कूटी के सहारे चोर तक पहुँचे पीड़ित…फिर पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी की नीयत से घर में घुसने वाले आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी के परिवार की सूज बूझ से पुलिस चोर तक पहुंचने आसानी हुई। मिली जानकारी के अनुसार 27 अगस्त की रात सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमी में रहने वाली सुकृता लोनिया के घर किसी के घुसने की आहट हुई तो उसने अपने पति को आवाज दी। जब परिवार के लोग उठे तो उनके घर में चोरी करने के लिए घुसे दो लोग उन्हें धक्का मार कर भाग गए। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगो ने देखा कि उनके घर के बाहर एक स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बी के 6880 खड़ी थी। अनुमान लगाया गया कि चोर इसी स्कूटी से चोरी करने आए थे। पुलिस ने स्कूटी के आधार पर वाहन मालिक की तलाश की तो यह स्कूटी नयापारा शारदा मंदिर के पास रहने वाले लकी यादव की निकली। पूछताछ में उसने अपने साथी कोरमी निवासी छोटू केवट के साथ मिलकर चोरी के इरादे से महिला के घर घुसने की बात स्वीकार कर कर ली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,