छत्तीसगढ़बिलासपुर

मच्छरों से निपटने नई कार्य योजना, अरपा का पानी छोड़ने महापौर, कलेक्टर से लगाएंगे गुहार

इसी तरह शहर में छोटे फुटकर व्यवसायियों के लिए एक नया वेडिंग जोन बनाने का प्रवधान भी रखा गया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

गुरुवार को एमआईसी की बैठक हुई। इसमें 2019-20 के लिए बजट का अनुमोदन किया गया। इस दौरान शहर में अरपा नदी के किनारे के क्षेत्रों में पानी जमाव के कारण मच्छर का प्रकोप बढ़ने संबंधित बातों पर सभी एमआईसी सदस्यों के बीच चर्चा हुई। इसपर मेयर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी सहित एमआईसी सदस्यों के बीच अरपा में पानी छोड़ने कलेक्टर से मिलने का निर्णय लिया गया।
मेयर इंन कौंसिल की बैठक शाम 4 बजे निगम सभाकक्ष में मेयर की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में 7 प्रस्ताव पर चर्चा की गई। पहले प्रस्ताव में उद्यान सुपरवाइजर को संशोधित वेतनमान देने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह दूसरे व तीसरे प्रस्ताव में क्रमशः मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क मैदान व लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान का किराया तय किया गया। प्रस्ताव क्रमांक चार सरोवर धरोहर योजनांर्तत जतिया तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के नया स्टीमेट सहित अतिरिक्त फंड की मांग के लिए शासन की स्वीकृति के लिए भेजने संबंधित बातों पर चर्चा की गई। इस पर वर्तमान में हुए कार्यों की जांच करने उपरांत आगामी एमआईसी में प्रस्ताव को रखने का निर्णय एमआईसी सदस्यों ने लिया। इसी तरह अधोसंरचना मद से नगर निगम में लगभग 1000 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिसके लिए 22 समयपाल एजेंसी के माध्यम से रखे गए थे। इन समयपाल के कार्यअवधि को बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखने की स्वीकृति दी गई। इस दौरान प्रस्ताव से संबंधित एमआईसी सदस्यों के प्रश्नों का जवाब कमिश्नर श्री पाण्डेय ने दिए। प्रस्ताव क्रमांक 6 में 2019-20 के लिए बजट का अनुमोदन किया गया। इसी तरह प्रस्ताव क्रमांक 8 में कर्मचारियों की नियमितिकरण संबंधित एजेंडा पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई। मेयर इन कौंसिल की बैठक में एमआईसी सदस्य रमेश जायसवाल, उदय मजुमदार, उमेशचंद्र कुमार, श्याम साहू, बंशी साहू, राजकुमार पमनानी, प्रकाश यादव, अंजनी कश्यप, मधुबाला टंडन, उषा मिश्रा सहित निगम के सभी जोन प्रभारी व विभागप्रमुख उपस्थित थे।

निगम के बजट में इस बार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त महिला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह शहर में छोटे फुटकर व्यवसायियों के लिए एक नया वेडिंग जोन बनाने का प्रवधान भी रखा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज