बिलासपुर

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की फरियाद…मस्तूरी सरसेनी के ग्रामीणों ने धान खरीदी केन्द्र के लिए लगाई गुहार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरसेनी की सरपंच गंगोत्री एवं ग्रामीणों ने सरसेनी में नये धान खरीदी केन्द्र की मांग की। उन्होंने बताया कि यहां के किसान धान बेचने के लिए जैतपुर सोसायटी जाते हैं जो यहां से 8 से 10 किलोमीटर दूर है, जिससे किसानों को परिवहन में दिक्कत होती है।

कलेक्टर ने उप पंजीयक सहकारी संस्थाओं को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मस्तूरी तहसील के वार्ड क्रमांक 3 नइयापारा निवासी रामकुमारी साहू एवं ग्रामवासियों ने अवैध निर्माण हटाकर निस्तारी की सुविधा दिलाने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि लोगों को आंगनबाड़ी, तालाब एवं मंदिर तक जाने के लिए रास्ता नहीं छोड़ा गया है। कलेक्टर ने पचपेड़ी तहसीलदार को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सरकण्डा निवासी मुनीराम कैवर्त ने जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत की इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे।

कस्तूरबा नगर निवासी प्रतिभा यादव ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। चपोरा के साध राम ने बटांकन के लिए अर्जी दी। कलेक्टर ने आवेदन तहसीलदार बिलासपुर को आवेदन प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उसलापुर निवासी शैल कुमारी ध्रुव ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। मोहित राम सूर्यवंशी ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया। इस मामले को सीईओ मस्तूरी देखेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन