कोटाछत्तीसगढ़

तालाब में नहाने गए युवक की हुई डूब जाने से मौत

प्रकाश श्रीवास तालाब में क्यों डूब गया इसकी जांच कोटा पुलिस कर रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

तखतपुर के खर गहना ग्राम के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बिलासपुर लिंगियाडीह में रहने वाला प्रकाश श्रीवास तखतपुर के खर गहना ग्राम के एक तालाब में नहाने पहुंचा था, लेकिन अज्ञात वजहों से डूब जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया। पर इसी प्रयास के बीच वह गहरे पानी में चला गया ।जब तक लोग उसे निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पेशे से ऑटो ड्राइवर प्रकाश श्रीवास अपने दोस्त की शादी का कार्ड बांटने निकला था लेकिन तेज गर्मी की वजह से तखतपुर के ग्राम खर गहना पहुंचने पर उसकी तालाब में नहाने की इच्छा हुई और इसी दौरान उसकी जान चली गई।

सूचना के बाद प्रकाश श्रीवास के परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं कोटा पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रकाश श्रीवास तालाब में क्यों डूब गया इसकी जांच कोटा पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज...