
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे फिल्मी अंदाज में लूटपाट कर दहशतगर्दी फैलाने वाले बाइकर्स को पकड़ने में सीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल बीते एक और दो मई को पकड़े गए आरोपी युवकों ने महज दो दिन में ही 6 राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। आपको बता दे यह शातिर लुटेरे हथियार से बाइक में सवार होकर रात के अंधेरे में लूट के वारदात को अंजाम दिया करते थे। इन्होंने शुक्रवार को अपना पहला शिकार एनटीपीसी कर्मचारी इलेक्ट्रीशियन ओमप्रकाश कश्यप को तो दूसरा शिकार पुलिसकर्मी ज्ञानेश्वर यादव और झलमला में नहर किनारे बैठे शहजाद खान को अपना तीसरा शिकार बनाया,तीनो को लुटेरों ने नवागांव के पास मारपीट कर उनके पास रखे मोबाइल, पर्स सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

इसी तरह एनटीपीसी कर्मचारी रामलाल पटेल,नवाडीह सीपत में रहने वाले एनटीपीसी कर्मचारी बिसाहू दास मानिकपुरी और जागेश्वर यादव,जांजी निवासी शत्रुहन प्रसाद केवट पर भी जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत प्रार्थियो ने सीपत थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी जानकारी बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को मिली। उन्होंने तुरंत मामले में दोषियों की धरपकड़ के आदेश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दी। जिसके बाद सीपत पुलिस ने टीम तैयार कर घटना के 48 घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़ सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग सहित कुल 6 युवकों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है इस मामले में पुलिस ने न्योसा निवासी दुर्गेश धीवर, नवाडीह चौक निवासी रामेश्वर प्रसाद तिवारी सीपत निवासी शुभम धीवर और नवाडीह चौक सीपत निवासी विजय वर्मा को गिरफ्तार किया। तो वही आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल नगद 4140 रुपए और अन्य सामान बरामद कर उन्हें न्यायिक हिरासत।में भेज दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज और दर्जनों गांवों की खाक छानने के बाद मिली सफलता…

महज दो दिनों में सीपत थाने क्षेत्र के लोगो के बीच लुटेरों की दहशत घर करने लगी थी। जिसे दूर करने सीपत पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना स्थलों की जांच,प्रार्थियो के बयान के आधार पर पुलिस की टीम ने लुटेरे युवकों के तलाश में आसपास क्षेत्रों के कई गांवों की खाक छानने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद कुछ अहम सुराग हाथ आये, तब जाकर इस लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश हो सका।