रायगढ़

नशेड़ी पति को पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया…योजना बनाकर दिया था घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – नशेड़ी पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने ही पति को जान से मारने वाली पत्नी को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पति के अत्याचार से त्रस्त पत्नी ने ही अपने सुहाग पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाया था। वारदात के बाद फरार महिला को पुलिस ने धरदबोचा है। दिल को दहला देने वाली यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जहा इंदिरानगर निवासी राजू रजक कि पत्नी अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू ने हत्या को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली की इंदिरा नगर के एक नए बन रहे मकान में एक व्यक्ति की लाश मिली है। जहां जांच में पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक उम्र 45 साल निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में की। इस दौरान मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया है, जिनका करीब 14 साल का लड़का है । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था । 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब सेवन का आदी था, 8 फरवरी को भी राजू शराब पिया हुआ था । दोनों पति-पत्नी रात को लड़ाई झगड़ा किये और फिर रात को ही घर से निकल गए । दूसरे दिन 09 फरवरी को सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। इधर मामले के बाद लैलूंगा पुलिस ने घटना को लेकर मृतक की पत्नी अनिमा एक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पता चला की उसने योजना के तहत पति की आग लगाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। उसने बताया कि उसके पति राजू एक्का शराब पीकर आये दिन झगड़ा मारपीट, गाली गलौच करता था जिससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का प्लान बनाकर उसको अंजाम दिया है।
हत्या के जघन्य अपराध में आरोपिया की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार तथा हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर,