बिलासपुर

फर्जी एकाउंट बनाकर बैंकों से लेते थे लोन…फिर रकम हजम कर हो जाते थे फरार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– फर्जी एकाउंट खोलकर बैंको से लोन का पैसा हजम कर फरार होने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुमित कुमार ने 19 जनवरी 2024 को सिविल लाइन थाने में अपने नाम से फर्जी एकाउंट खोले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि मंडीदीप भोपाल मध्यप्रदेश निवासी सूरज पटेल और दानिश नगर भोपाल मध्यप्रदेश निवासी दीपेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व में बिलासपुर कैफे मोटर्स और ट्रैक्टर का ऑफिस खोलकर फर्जी बैंक स्लिप अपने कर्मचारियों बोलकर खाते में रकम डालकर 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट और आधार कार्ड को जिओ कार्ड के बिल को एडिट कर तैयार कर आधार कार्ड में लोकल ऐड्रेस अपडेट कर आरोपियों के द्वारा अलग-अलग बैंकों से लोन लिया करते थे और लोन लेकर फरार हो जाते थे। उक्त मामले की जांच के दौरान सायबर सेल और सिविल लाइन पुलिस को दोनो आरोपियों के ठिकाने का पता चलते ही एक पुलिस टीम भेजी गई। जहा से दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर बिलासपुर लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...