बिल्हा

रेलवे फाटक पर गेटमेन से मारपीट और मोबाइल लूट की वारदात…शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने वालो पर एफआईआर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत दगौरी पश्चिमी रेलवे फाटक संख्या 376 पर ड्यूटी के दौरान एक गेटमेन के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात 4–5 युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी लोकेश साहू, जो रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ), भांठापारा के अधीन गेटमेन के पद पर पदस्थ हैं, उन्होंने बताया कि 7 जनवरी 2026 को उनकी ड्यूटी शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक दगौरी पश्चिमी फाटक पर थी। रात लगभग 10 बजे स्टेशन मास्टर के आदेश पर डाउन एमटी ट्रेन को पास कराने के लिए फाटक बंद किया गया था। इसी दौरान करीब 10:10 बजे अप लाइन की ओर से 4–5 युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों से पहुंचे और गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। गेटमेन द्वारा ट्रेन आने की जानकारी देकर फाटक खोलने से मना करने पर युवक उग्र हो गए और जबरन बूम के अंदर से मोटरसाइकिल निकालने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपी गेटमेन के केबिन में घुस आए और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने लोकेश साहू को खींचकर केबिन से बाहर ले जाकर हाथ-मुक्कों, लात-घूंसों, क्रिकेट बैट और पत्थरों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में गेटमेन के माथे पर गहरी चोट आई, जिससे खून बहने लगा। दाहिने घुटने, बाएं हाथ की कोहनी और गर्दन के पास भी चोटें आईं। जान बचाने के लिए जब वे पास के एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उनका ओप्पो F29 मोबाइल फोन, जिसमें जियो और एयरटेल के सिम लगे थे, छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, लूट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ... बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत,