जांजगीर चाँपा

अनियंत्रित ट्रक गिरी पानी में, दुर्घटना का कारण बनता जा रहा संकरा पुल….कई दुर्घटनाओं के बाद भी विभाग मौन

देवेंद्र निराला

जांजगीर चाम्पा- जिले के हसौद थाना क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे गिर गई है, घटना भेड़ीकोना अमलीडीह में बौराई नदी के संकरे पुल में हुई है, घटना के बाद से ड्राईवर मौके से फरार है, ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीबी 0655 पंजाब रोडवेज की बताई जा रही हैं, जो पानी मे पूरी तरह डूब चुकी है। दुर्घटना के पीछे पुल का संकरा होना है, जहाँ सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, भारी वाहनों के चलने के कारण पुल पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है, जिसके किनारों में रेलिंग भी नही है।

यह मार्ग रायगढ़ से बलौदाबाजार, रायपुर,बिलासपुर जैसे शहरों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। जिसमे रोड चौकीकरण होने के बाद भी पुल का नवनिर्माण नहीं किया गया है। गौरतलब है कि यह वही पुल हैं जिस पर बारिश के दिनों में 4-5 फिट ऊपर पुल से पानी बहता हैं और आवागमन बाधित रहता है, जान जोखिम में डालकर पुल पार किया जाता है, अब तक अलग-अलग कारणों से लगभग दर्जन भर लोगो की जान यहाँ चली गयी है, जिस वजह से यह पुल अब ब्लैक स्पॉट बन चुका है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...