तखतपुर

तखतपुर में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच लापरवाही, खुले में फेंकी गईं मृत मुर्गियां… कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे, क्षेत्र में दहशत

टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर – तखतपुर क्षेत्र में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के बीच बड़ी लापरवाही सामने आई है। तखतपुर से नगोई जाने वाले नए बाईपास मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक बोरी भरकर मृत मुर्गियां खुले में फेंक दी गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह स्थान मुख्य मार्ग से लगभग आधा किलोमीटर पहले बताया जा रहा है। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब सड़क किनारे पड़ी बोरी देखी तो उसमें बड़ी संख्या में मरी हुई मुर्गियां मिलीं। आसपास कई कुत्ते उन मुर्गियों को नोच-नोचकर खाते नजर आए, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका और बढ़ गई है। कुछ दिन पहले बिलासपुर में बर्ड फ्लू की आशंका के बाद अब तखतपुर क्षेत्र में भी इस तरह की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ये मुर्गियां किसी संक्रमित पोल्ट्री फार्म या अवैध सप्लाई से जुड़ी हैं, तो यह पूरे इलाके के लिए गंभीर खतरे की घंटी है।

खुले में इस तरह मृत पक्षियों को फेंकना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ भी है। तखतपुर और आसपास के क्षेत्रों में करीब चार से पांच पोल्ट्री फार्म संचालित हैं। ऐसे में यदि समय रहते जांच और सतर्कता नहीं बरती गई, तो इसका असर मुर्गी पालन, व्यापार और आम लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत मुर्गियों की जांच, सुरक्षित निस्तारण और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि अभी भी लापरवाही बरती गई, तो तखतपुर में बर्ड फ्लू का खतरा भयावह रूप ले सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
एसपी कार्यालय और डायल-112 में वर्षों से संलग्न 20 पुलिसकर्मी लाइन वापस...भेजें जाएंगे फील्ड ड्यूटी म... स्वर्गीय मुकेश आनंद की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच छाते, चटाई और भोजन का वितरण खमतराई के खेत में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड...8 जुआरी गिरफ्तार 17 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश...बिलासपुर साइबर पुलिस ने दबोचे 4 शातिर, खातों से जुड़े 8 कर... बिरकोना रोड पर निगम कर्मी से लूट.. बाइक और नकदी लेकर फरार हुए चार बदमाश, एक सप्ताह में तीसरी वारदात,... सीपत: जमीन विवाद से उपजे तनाव के बीच ग्रामीण ने की आत्महत्या.... आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, परिज... इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर युवती को झांसा देकर दुष्कर्म...फरार आरोपी मल्हार से गिरफ्तार, VIDEO कोटा: घर के बाहर खड़ी पिकअप में लगाई आग..CCTV में कैद हुई वारदात… रंजिश में आगजनी की आशंका, पचपेड़ी:- रेत घाट विवाद में ठेकेदार कर्मियों से मारपीट...कई घायल, पांच नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज प्रेम प्रसंग बना खूनी खेल.. युवक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार