जांजगीर चाँपा

दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर…दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरपा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक पर सवार दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, हरेठी निवासी मनोज केवट 35 वर्ष अपने एक बच्चे को बाइक पर बैठाकर किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। वहीं दूसरी ओर, नकटीडीह निवासी पीयूष टार्जन 20 वर्ष अपनी बाइक पर 14 वर्षीय बालक को बैठाकर पास के गांव करन्नौद घूमने जाने के लिए निकला था।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और ग्राम दुरपा के पास अचानक आमने-सामने आ गईं। इसके बाद दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के सामने के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चारों लोग सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से दोनों बाइक चालकों मनोज केवट और पीयूष टार्जन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे दोनों बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार