तखतपुर

पान मसाला दुकान में लगातार हो रही चोरी…राजश्री और सिगरेट चोर का फेवरेट, सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकत हुई कैद

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित दो पान मसाला दुकान में पांच बार एक ही चोर ने लगभग 12 लाख रुपए के पान मसाला की चोरी कर चुका है बीती रात को भी चोर दुकान में घुसकर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 बालक हाई स्कूल के सामने नोतन टेकवानी बाबा पान मसाला के नाम से दुकान संचालित करता है।

दुकान में पिछले 2 वर्ष में एक ही चोर ने चार बार चोरी किया है इस चोर ने हर बार चोरी करते वक्त दुकान में सिर्फ राजश्री, सिगरेट को ही टारगेट कर चोरी किया है हर बार प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया जाता है। जहाँ जनवरी 2023 में बाबा पान में फिर से चोरी हुई थी अभी इस मामले का पुलिस खुलासा कर पाती इससे पहले चोर ने महादेव स्टोर जो बाबा पान से 50 कदम की ही दूरी पर दुकान है वहां चोरी कर लगातार यह पांचवीं चोरी को अंजाम दिया है, जिसमें चोर ने इन पांचों चोरी में लगभग 12 लाख रुपए से अधिक के पान मसाला के सामान की चोरी की है। सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर ने जब भी चोरी की है तब वह हर बार कैमरे में कैद हुआ है, पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज को भी कंगाल रही है पर अब तक पुलिस को इस चोर के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है जिसके चलते चोर के हौसले  बुलंद है।

व्यापारियों में चोरियों को लेकर आक्रोश..

नगर में लगातार हो रही चोरियों के विरोध में कार्यवाही की मांग को लेकर आज 23 जनवरी को व्यापारी महासंघ द्वारा शाम 5:00 बजे बैठक आहूत की गई है, पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
ट्रेन में चोरी करने वाला गैंग बेनकाब...17 लाख के जेवर और कैश बरामद, झारखंड के 6 आरोपी बिलासपुर में ग... VIDEO: बच्चे की जान बचाने कूदा युवक खुद डूबा…कोटा के चचेही डेम में दर्दनाक हादसा, बिलासपुर के युवक क... VIDEO पचपेड़ी:- सड़क हादसे के बाद खूनी संघर्ष… दशगात्र कार्यक्रम में गए युवकों पर हमला, लाठी-डंडे और... बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार...रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहश... साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़... अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार, पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी....व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्... गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप... महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव...