बिलासपुर

राजस्व विभाग में गिरी एक और विकेट….अरपा-भैसाझार नहर निर्माण के भू अधिग्रहण में भारी अनियमितता, तत्कालीन पटवारी सस्पेंड

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अरपा भैंसाझार परियोजना में चकरभाठा वितरक नहर निर्माण में भू अर्जन के दौरान तत्कालीन हल्का पटवारी दिलशाद अहमद की भूमिका दोषपूर्ण पाई गई है, जिसकी वजह से उन्हें जांच टीम की रिपोर्ट के बाद अब तखतपुर एसडीएम ने सस्पेंड कर दिया है। ग़ौरतलब है कि अरपा – भैसाझार चकरभाठा वितरक नहर निर्माण के लिये की गई भू – अर्जन की कार्यवाही में जिला स्तरीय जाँच समिति द्वारा की गई जाँच में दिलशाद अहमद तत्कालीन हल्का पटवारी सकरी दोषी पाये गये है । शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण , नियंत्रण एवं अपील ) नियम , 1966 के तहत् नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही कर अवगत करने के निर्देशित किया गया है ।

उक्त संबंध में इस कार्यालय का कारण बताओं नोटिश जारी कर दिलशाद अहमद तत्कालीन हल्का पटवारी सकरी से जवाब लिया गया, जिसमे जवाब संतोषप्रद होना नहीं पाया गया। इसलिए दिलशाद अहमद , तत्कालीन पटवारी सकरी वर्तमान पटवारी तखतपुर प.ह.नं. 28 को छ ग सिविल सेवा ( वर्गीकरण , नियंत्रण तथा अपील ) नियम , 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में प.ह.नं. 28 तखतपुर का अतिरिक्त प्रभार व्यासनारायण सिंह क्षत्री पटवारी हल्का नंबर 11- निगारबंद को अपने प्रभार के साथ आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से सौंपा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे, VIDEO:- खुंटाघाट हुआ छलककर खुशहाल…वेस्टवीयर से बहा पानी…किसानों के चेहरों पर लौटी समृद्धि की मुस्कान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 13.60 लाख की ठगी..दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार... अब बस एक की... तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप स... बिलासपुर:- पिकनिक पार्टी के बाद गला दबाकर किन्नर की हत्या...दूसरे किन्नर ने दिया घटना को अंजाम, पुलि... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक्र...