मल्हार

डिडनेश्वरी मंदिर की वेबसाइट रामनवमी पर होगी लांच…वेबसाइट के माध्यम से पूरी दुनिया के लोग धर्मनगरी मल्हार को करीब से करेंगे महसूस

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – रामनवमी के अवसर पर बुधवार 17 अप्रेल को माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर का वेबसाइट लांच होगा जिसके लिए रविवार को ट्रस्ट की आपात बैठक मंदिर परिसर में रखी गई। बैठक में बिलासपुर तहसीलदार अतुल वैष्णव ने वेबसाइट के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसके लिए उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों व नगर के प्रबुद्धजनों को वेबसाइट में समाहित करने के लिए आकर्षक फोटो तथा तथ्यपूर्ण कंटेंड देने की अपील की। श्री वैष्णव ने बताया कि वेबसाइट में सबसे पहले मा डिडनेश्वरी के पावन विग्रह की सभी बारीकियो को बताया जाएगा

साथ ही धार्मिक पौराणिक मान्यताओं के अलावा पुरातात्विक दृश्टिकोण से प्राचीन इतिहास में माता डिडनेश्वरी व मल्हार की गौरव गाथा की महिमा को बताया जाएगा। इसके अलावा इस बेबसाइट में सभी पुरातात्विक महत्व के स्थलों की जानकारी होगी जिसमें कोई भी व्यक्ति कहीं से भी घर बैठे मोबाइल या कम्प्यूटर से मल्हार की सभी जानकारी व दर्शन कर सकते है। बैठक में नगर पंचायत व ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कैवर्त, अधिवक्ता राजकिशोर पांडेय, उपाध्यक्ष संतोष कैवर्त, दुखीराम कैवर्त, रामहरि कैवर्त, शैलराज कैवर्त, गणेश राजू तिवारी, कौशल किशोर सिंह, कमल अवस्थी, संजय पांडे, विष्णु कैवर्त सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...