मस्तूरी

मेसर्स एसीसी लिमिटेट की जनसुनवाई लोहर्सी में 18 जून को होगी आयोजित….प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण कर रहे विरोध,

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड अंतर्गत गोंड़ाडीह, बोहारडीह एवं लोहर्सी में स्थापित मेसर्स एसीसी लिमिटेड के विस्तार को लेकर पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 18 जून 2024 को लोक सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है, जनसुनवाई को सफल बनाने और विरोध को दबाने के लिए एसीसी प्लांट प्रबंधन के अधिकारी विरोध करने वालो को जानकारी न देकर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि प्लांट स्थापना का क्षेत्र के ग्रामीणों-किसानो सहित सभी वर्ग ने स्थापना की शुरुआत से विरोध करते आ रहे है बावजूद इसके एसीसी प्लांट प्रबन्धन द्वारा घोर विरोध के बाद भी जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन के अधिकारी नियमों की अवहेलना करते हुए यह जनसुनवाई आयोजित करा रहे है, जिसकी जानकारी क्षेत्रवासियों को नही दी गई, न तो इसकी सूचना प्रभावित क्षेत्रों में चस्पा की गई है और न ही मुनादी कराई गई, इसके साथ ही सोची समझी साजिश के तहत जनसुनवाई लोहर्सी में आयोजित की जा रही है जो प्रभावित गांवों से दूर है ताकि स्थानीय प्रभावित ग्रामीण वहाँ न पहुँच पाए और अपना विरोध दर्ज न करा पाए, हालांकि इसकी जानकारी अब ग्रामीणों को हो चुकी है, जो इसका लगातार विरोध कर रहे है, ग़ौरतलब है कि पिछली बार बोहारडीह में अदानी समूह के एसीसी सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया था, जिसमें स्थानीय प्रशासन के अलावा एसीसी के अधिकारी मौजूद थे,

इस सुनवाई में ग्रामीण भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे, लेकिन सुनवाई शूरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था ग्रामीणों का विरोध इस कदर बढ़ा कि ग्रामीण गुस्से में टेट और कुर्सियों में तोड़फोड़ करने लगे, ग्रामीणों का गुस्सा देख एसीसी प्लान्ट के अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए जिसके बाद प्रशासन ने जनसुनवाई स्थगित कर दी थी। वही इसके बाद एक बार फिर प्लांट प्रबंधन जनसुनवाई कराने की तैयारी में लगी हुई है, जो इस बार किसी भी तरह से इसे स्वीकृत कराने प्रयास में जुटी है। जो प्लांट से होने वाले नुकसान को छिपाकर फायदा होने का सपना ग्रामीणों को दिखा रही है और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। वही क्षेत्र के ग्रामीण इस सुनवाई को ही रद्द करने की मांग कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...