मस्तूरी

जमीन विवाद में बेटे ने पिता के साथ की मारपीट… ब्लेड से किया वार, लहूलुहान पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनी के वार्ड क्रमांक 11 निवासी लाल जी मनहर पर उनके बड़े बेटे परमेश्वर मनहर ने जमीन विवाद को लेकर हमला करते हुए मारपीट को अंजाम दिया है, जिसमें आरोपी बेटे ने अपने पिता के दोनों हाथों पर ब्लेड से वार कर लहूलुहान कर दिया है, जिससे गंभीर चोटें प्रार्थी पिता को आई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लाल जी मनहर अपने घर के आंगन में बैठकर अपनी पत्नी से बात कर रहे थे कि बेटी की शादी में जो कर्ज लिए है उसे चुकाने जमीन बेचना पड़ेगा, जिनकी बातों को सुनकर पड़ोस में ही रहने वाला उनका बड़ा बेटा परमेश्वर पहुँचा और जमीन नही बेचना है तुम कही से भी पैसा लेकर कर्ज चुकाओ बोलते हुए मारपीट करने लगा जिसने हाथ मुक्के से पहले मारपीट की फिर हाथ मे रखे ब्लेड से अपने पिता के हाथों पर हमला कर दिया जिससे प्रार्थी पिता के हाथ से खून बहने लगा, घटना की भनक लगते ही प्रार्थी की बेटी और अन्य सदस्यों ने लड़ाई छुड़ा कर उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाया, फिर मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी बेटे परमेश्वर मनहर के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,