पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से युवक ने अपने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या… पचपेड़ी क्षेत्र का मामला,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम अज्ञात कारणों से एक युवक ने अपने ही बाइक गैरेज दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में अमृत लाल साहू का गांव में ही हवा पंचर की दुकान है जिसको अपने पुत्र कुबेर साहू उम्र 19 वर्ष के साथ संचालन करता था जो गुरुवार को दोपहर 1 बजे के आसपास अपने बेटे कुबेर को दुकान में बैठाकर खाना खाने अपने घर चला गया जिसके बाद दोपहर 3 बजे के आसपास जब वह वापस दुकान पहुंचा तो देखा की दुकान का शटर गिरा हुआ है तभी शटर को उठाकर अंदर देखा तो कुबेर दुकान के अंदर पंखे में नायलॉन की रस्सी से अपने गले में फंदा बनाकर झूल रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के पिता ने पड़ोसियों के साथ पचपेड़ी पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को उतार पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी स्थित मरचुरी भेज दिया गया है शाम होने के वजह से गुरुवार को पोस्टमार्टम नही हो पाया जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जायेगा वही युवक ने अपने ही दुकान में आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...