छत्तीसगढ़बिलासपुर

बेटा नंबरी तो बाप दस नंबरी, तोरवा पुलिस ने शातिर बाप बेटे को किया गिरफ्तार

फिलहाल तो पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है लेकिन पुलिस भी जानती है कि जेल से छूटने के बाद यह लोग वापस ईसी धंधे में लग जाएंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारतीय सभ्यता से एक पिता अपने पुत्र को कामयाब देखना चाहता है और इसके लिए वह हमेशा उसे अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन इसी दुनिया में ऐसे भी बाप है जो खुद तो जरायम पेशे में लिप्त हैं और अपने बेटे को भी इसी राह का हमसफर बना लेते हैं। ऐसे ही एक शातिर बाप बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लाल खदान में रहने वाले दीपक गुप्ता और राजकुमार गुप्ता की पुलिस को लंबे वक्त से तलाश थी। इलाके में ऐसा कोई अपराध नहीं जो इन बाप बेटों ने नहीं की हो। ठगी ,पॉकेट मारी, उठाई गिरी ,लूट ,ट्रेनों में चोरी जैसी वारदातों को शातिर बाप-बेटे लंबे समय से अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पीछे मुखबिर को लगा रखा था, जिनसे सूचना मिली की अग्रसेन चौक के पास यह दोनों मोबाइल और लैपटॉप बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में जब दोनों ने अपने कारनामों का बखान किया तो पुलिस की आंखें भी हैरानी से खुली की खुली रह गई। उन्होंने बताया कि दोनों ने बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ ,उड़ीसा समेत कई रेल मार्गों में ट्रेनों में पॉकेट मारी, लूट उठाई गिरी और चोरी की है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी करते हैं और चोरी की कमाई को अय्याशी पर खर्च कर देते हैं इन दोनों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है जिसकी कीमत तीन लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। अपने बेटे को अपराध की दुनिया में धकेलने वाला राजकुमार गुप्ता शुरू से ही अपराधी प्रवृत्ति का है। एक हत्या का इल्जाम भी उसके सर पर था, जिसमें वह जेल की हवा खा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने एक बार फिर अपने बेटे के साथ मिलकर अपराध की दुनिया में कदम रख दिया है, जो पुलिस के लिए भी चिंता का विषय है। फिलहाल तो पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है लेकिन पुलिस भी जानती है कि जेल से छूटने के बाद यह लोग वापस ईसी धंधे में लग जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल