बिलासपुर

जनसमस्या निवारण शिविर की तिथियां निर्धारित…जिला स्तर पर समस्याओं का होगा निराकरण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आचार संहिता की समाप्ति के बाद अब जनसमस्या निवारण शिविर के कार्यक्रम भी तय होने लगे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने आगामी छह महीने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथियां तय कर दी हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर संवेदनशीलता के साथ मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय से इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को ग्राम मगरउछला विकासखण्ड बिल्हा, 25 जुलाई को घुटकू ब्लॉक तखतपुर, 29 अगस्त को लखराम उत्तर बिल्हा, 21 अगस्त को चपोरा ब्लॉक कोटा, 12 सितंबर को मस्तुरी, 19 सितम्बर को खरकेना तखतपुर, 24 अक्टूबर को नेवसा उत्तर बिल्हा, 18 अक्टूबर को करगीकला कोटा, 6 नवम्बर को बरतोरी बिल्हा ब्लॉक, 27 नवम्बर को जूनापारा तखतपुर, 19 दिसम्बर को सीपत मंगलभवन तथा 12 दिसम्बर को मिठ्ठू नवागांव कोटा में आयोजित किया गया है। शिविर निर्धारित स्थलों पर सवेरे साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। यथासंभव मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...