बिलासपुर

अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के पहले 3 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से बाइक, देशी कट्टा और चाकू जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत पेण्ड्रीडीह चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे मस्तुरी मार्ग में कुछ लोगों द्वारा देशी कट्टा एवं चाकू लहराते राहगीरों को डराया धमका जा रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही टीम बनाकर पेण्ड्रीडीह चौक के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। जिनमे रंजन कुमार पिता अनिल कुमार राम उम्र 18 साल, मुकेश कुमार पिता नंदू राम उम्र 24 साल और रूपेश कुमार पिता सहदेव राम उम्र 23 साल शामिल है,सभी जिला गढ़वा झारखण्ड के निवासी है,

पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी कट्टा तथा अपाचे मोटरसाइकिल सीजी 30 डी 2314, एवं दो नग धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रआर सत्यवान मरावी, आरक्षक जोहन टोप्पो, आरक्षक संतोष नेताम आर अरविंद शर्मा आर छोटे लाल पटेल आर सुकदेव कश्यप का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-...