रतनपुर

सड़क हादसा :- 2 बाइक में आमने सामने हुई टक्कर, बाइक सवार 3 लोग हुए घायल…गंभीर हालत में सिम्स रिफर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – गुरुवार शाम थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के खैरा पचरा मार्ग में गुरुवार की शाम ग्राम पीपर रिंगवार निवासी केवल सिंह पैकरा पिता सरदार सिंह पैकरा अपनी बहन प्रियंका सिंह पैकरा के साथ बाइक क्रमांक CG10 BO 9921 में किसी काम से रतनपुर आए हुए थे जो शाम 6 बजे के आसपास वापस अपनी बाइक से अपने ग्राम पीपर रिंगवार जा रहे थे।

तभी ग्राम खैरा पचरा रोड के पास खैरा की तरफ से एक अन्य बाइक क्रमांक CG12AV 4046 में लक्ष्मी गोड अपने एक अन्य साथी के साथ रतनपुर की तरफ आ रहा था, तभी दोनो बाईकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमे दोनो बाइक में सवार 3 लोगो को गंभीर चोट आई है, जिसकी सूचना आसपास के राहगीरों ने तत्काल डायल 108 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 की टीम ने घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,

जहां तीनो की गंभीर हालत को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। वही रतनपुर पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...