बिलासपुर

आधार कार्ड में फर्जी फोटो लगाकर बेंच दी किसी दूसरे की कार…ऑटो डील संचालक बना शिकार, 3 आरोपियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वाहनों की खरीदी बिक्री का काम करने वाले प्रार्थी विकेश यादव पिता सीताराम यादव निवासी कुदुदंड ने शिकायत दर्ज कराई है कि विकास अग्रवाल पिता जगदीश प्रसाद अग्रवाल निवासी कोरबा, नरेन्द्र गायकवाड कोरबा और सुमेर दास पिता उमेंद दास निवासी बांकी मोंगरा कोरबा ने मिलकर कूट रचना करते हुए उसके साथ धोखाधड़ी की है, जिन्होंने इन्नोवा कार क्रमांक CG15CR4700 को 12/11/2021 को राजीव लोचन पाठक उम्र 49 साल, पिता विश्वनाथ पाठक, निवासी ब्रम्ह रोड अम्बिकापुर सरगुजा (छ.ग.) से 3,00,000/- में क्रय किया था। तथा बिक्री की कुल राशि मे से 1,25,000/- रूपये चेक और 1,75,000/- रूपये नगद इस प्रकार बिक्री की कुल रकम का भुगतान दो गवाहो के समक्ष अमर लाल भारद्वाज, बजरंग यादव वालो के समक्ष कर उक्त वाहन का बिक्रीनामा समक्ष नोटरी बिलासपुर के समक्ष किया था। यह कि उक्त वाहन क्रय करने के 10 माह पश्चात् उक्त वाहन को बिक्री के लिए ओ.एल.एक्स. में डाला गया तो उन्हें पता चला कि उक्त वाहन का वास्तविक मालिक राजीव लोचन पाठक कोई और है तथा मुझे जिसने वाहन बिक्री किया वह राजीव लोचन पाठक के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से अपना फोटो लगाकर गुमराह कर वाहन बिक्री किया जिसका वास्तविक नाम विकास अग्रवाल पिता जगदीश प्रसाद अग्रवाल निवासी कोरबा है तथा उक्त वाहन को वाहन मालिक राजीव लोचन पाठक से आरोपी विकास अग्रवाल, नरेन्द्र गायकवाड और सुमेर दास के द्वारा प्लांट में गाडी किराये पर लगाने के लिए राजीव लोचन पाठक से किराये पर लिये थे। जिसे तीनो आरोपियो ने मिलकर बिक्री कर धोखाधडी किया है। उक्त वाहन मालिक राजीव लोचन पाठक के द्वारा मुझे अपना व आरोपियो के बीच किये गये वाहन किराये के अनुबंध पत्र तथा अपना मूल आधार कार्ड दिखा कर उक्त वाहन मुझसे ले लिया। जिसके बाद उन्होंने आरोपीयो से संपर्क कर धोखाधड़ी की शिकायत करने की बात की तब तीनो आरोपियो ने पैसा वापस करने का आश्वासन दिये एवं 75,000/- रूपये वापस किये इसके बाद शेष राशि 2,25,000/- दो लाख पच्चीस हजार रूपये वापस करने में टाल-मटोल कर रहे है। जिसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाने में पुलिस ने विकास अग्रवाल , नरेन्द्र गायकवाड , सुमेर दास के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...