रतनपुर

नई शिक्षा नीति पर शासकीय महामाया महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन…विषय पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में बुधवार को पूरे प्रदेश में विश्विद्यालय और महाविद्यालय में वर्तमान सत्र में लागू होने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी बिंदुओं पर जानकारी देने के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ, इस कार्यशाला में सात महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक अधिकारी एवं कर्माचारियों की उपस्थिति रही, कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अशोक लहरे, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मनेद्र मेहता,संयोजक डॉ राजकुमार सचदेव, मास्टर ट्रेनर प्रो. शिवशंकर पांडेय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर किया,महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संयोजक डॉ राजकुमार सचदेव ने इस नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा और नवीन कौशल शिक्षा, मूल्य वर्धित शिक्षा की जानकारी दी, इसके बाद प्रो. शिवशंकर पांडेय ने विस्तार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के बिंदुओं की जानकारी दी और बताया कि इस नीति में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू हो रहा है और प्रति 6 माह में विश्विद्यालय द्वारा सेमेस्टर सिस्टम से परीक्षा होगी जिसमें 70 प्रतिशत अंक होंगे महाविद्यालय स्तर पर सतत आंतरिक मूल्यांकन होगा जिसमें 30 प्रतिशत अंक होंगे विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने हेतु इन दोनों को मिलाकर कुल 40 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होगा।

प्रशिक्षण सत्र पूरे होने पर सहभागी जनों ने अपनी जिज्ञासा का समाधान किया, कार्यशाला का संचालन डॉ जया चावला ने किया और आभार डॉ जितेंद्र मिश्रा ने किया, महाविद्यालय द्वारा सभी महाविद्यालय के लिए नीति के क्रियान्वयन संबंधित बिंदुओं की पुस्तिका प्रदान की गई।कार्यशाला में शासकीय महामाया महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, अधिकारी,कर्मचारी सहित अन्य 6 महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...