बिलासपुर

प्रतिबंधित नशीली दवा बेचते एक गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी को….नशीली दवा और नगदी कब्जे से बरामद 

भुवनेश्वर बंजारे


बिलासपुर– सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेच रहे एक नशे के सौदागर को पकड़ा गया है, जिसके कब्जे से नशीली दवाएं और नगदी को जप्त किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद मौके पर दबिश देकर यह कार्रवाई की गई है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक मझवापारा जरहाभाठा में गली के भीतर में नशीली दवाएं बेच रहा है,

सूचना पर सक्रियता से कार्रवाई कर मौके पर दबिश दी गई और मौके से अविनाश राय उर्फ मोनू को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की पन्नी में 08 नग रैक्सोजैसिक इंजेक्सन 02 एमएल वाली, 09 नग एविल इंजेक्सन की शीशी प्रत्येक मे 10 एमएल, 150 नग नाईट्रोशन टेबलेट जो सात रैपर मे 20 20 नग टेबलेट तथा एक रैपर मे 10 नग टेबलेट और 300 रू नगदी को बरामद किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...