बिलासपुर

शादी समारोह में फिर बवाल…. बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान देर रात अचानक विवाद भड़क गया और बारातियों पर पथराव कर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कृष्ण कुमार कौशिक, निवासी ग्राम कुआं थाना तखतपुर, जो पेशे से सिविल इंजीनियर हैं, 28 अप्रैल 2026 को नरेन्द्र कौशिक की बारात में शामिल होने चकरभाठा स्थित उत्तम इन पहुंचे थे। 29 अप्रैल की देर रात करीब 12:05 बजे बारात समाप्त होने के बाद सभी बाराती भोजन के लिए होटल के अंदर जा रहे थे। इसी दौरान रोहन कौशिक, राहुल कौशिक और रवि कौशिक अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 26 अप्रैल को सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुरी में बारात के दौरान हुए पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और आज नहीं छोड़ेंगे कहकर अचानक पथराव करने लगे। इस हमले में कई बाराती घायल हो गए। घायलों में पुष्पेन्द्र कौशिक, तुलसी ध्रुव, लोकेन्द्र ध्रुव, शरद कौशिक, प्रदीप कौशिक तथा शादी में शामिल महाराज को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...