बिलासपुर

बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष… योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग सहित 10 आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां नाली में पेशाब करने से मना करने पर आक्रोशित युवकों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर हत्या की कोशिश कर डाली। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 नाबालिग सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सनत सारथी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह मोहल्ले में टहल रहा था। इसी दौरान विक्की अहिरवार और उसके साथियों को नाली में पेशाब करने से मना किया, जिससे आरोपी भड़क गए।

इसके बाद आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से योजना बनाई और देर रात प्रार्थी को घेरकर गाली-गलौच करते हुए चाकू, डंडों और हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी के सिर, दाहिने हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव के लिए पहुंचे रेखा सारथी, बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं और इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

फुटेज में करीब 15 युवक मुंह ढंककर मारपीट करते नजर आए। गहन जांच के बाद कुल 10 आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें शैलेन्द्र रावत उर्फ बांडिया, दीपक निषाद उर्फ बुटु और दुर्गेश अहिरवार उर्फ सीनातान शामिल हैं, साथ ही 7 नाबालिग भी चिन्हित किए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडे जब्त कर लिए हैं।
गिरफ्तार सभी आरोपियों और नाबालिगों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...