छत्तीसगढ़बिलासपुर

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया गया शहादत दिवस , याद किए गए राजीव

लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा राजीव गांधी कंप्यूटर और टेलीकम्यूनिकेशन के जनक थे ,जो भारत को दुनिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम था

सत्याग्रह डेस्क

अपने पहले ही चुनाव में 412 सीट जीतकर इतिहास रचने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विदेश नीति में भारी चूक कर बैठे । श्रीलंका में एलटीटीई आतंकवाद नीति पर उनके कदम आखिरकार उनके ही लिए आत्मघाती साबित हुए और चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती दस्ते के वे शिकार हो गए। मंगलवार को स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। ज़िला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई ,राजीव गांधी चौक में राजीव गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कांग्रेसजनो ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा राजीव गांधी कंप्यूटर और टेलीकम्यूनिकेशन के जनक थे ,जो भारत को दुनिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम था ,आज युवा इनके माध्यम से ज्ञान तो बढ़ा रहा है,कार्य भी सुगम हो गए ,विधायक रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने त्रिस्तरीय पंचायती राज लागु कर महिलाओं को 33℅ भागीदारी सुनिश्चित किये,और जन सामान्य को शासन भागीदारी दी । शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर और प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा

कि युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार दिए युवाओं को उनके राजनितिक अधिकार देकर ,देश निर्माण में उनके योगदान निश्चित कर युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किये,सैय्यद ज़फ़र अली,एस एल रात्रे,जसबीर गुम्बर ने कहा कि राजीव गांधी जी का कम समय में बड़ी उपलब्धि है,राजीव आतंकवाद के खिलाफ थे ,श्रीलंका में शांति सेना भेजी,पंजाब ,असम,मिजोरम में अलगाव वादी समस्याओं को हल किये ,राजीव जी सम्भावनाओ का नाम था जिनकी भारत के प्रति दृष्टिकोण समग्र विकास था,भारत को अग्र पंक्ति में देखना चाहते थे पर काल ने अपनी क्रूरता,निष्ठुरता का परिचय देते हुए 21 मई 1991 को राजीव को अपने आगोश में ले लिया ।
कार्यक्रम में भुवनेश्वर यादव,राकेश शर्मा,डॉ बद्री जायसवाल,शेखर मुदलियार,शिवा मिश्रा,पंचराम सूर्यवंशी ,माधव औतलवार,त्रिभुवन कश्यप,किशोरी गुप्ता,ऋषि पांडेय,शैलेंद्र जायसवाल,ब्रजेश साहू,आशा सिंह,आशा पांडेय,कामाक्षी पटनवार,सुदेशनन्दिनी,अंपूर्णाना यादव,विनोद साहू,वीरेंद्र सारथि,राजेंद्र सारथि,सुभाष ठाकुर,सीताराम जायसवाल,जहुर अली,कमलेश लावहात्रे,प्रदीप राही,बद्री यादव,अजय काले,हाफिज कुरैशी,कुंदन राव,गणेश रजक,राजेश यादव,करम गोरख,मोहन गोले,भरत जुरयानी,कंवलजीत छाबड़ा,परमजीत सलूजा,डी पी तिवारी,एस कपूर,जिनेश जैन,डी के यादव,विष्णु कौशल,कैलाश मिश्रा,मनोज शुक्ला,अतहर खान आदि उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...