बिलासपुर

आलमारी का ताला तोड़े बिना लाखों के जेवरातों की चोरी…सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा में हुई वारदात

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात का मामला सामने आया है जिसमें टिकरापारा स्थित एक घर से करीब 16 लाख की ज्वेलरी लेकर चोर रफू चक्कर हो गए और परिवार को पता ही नही चला,बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, वहां रिपेयरिंग का काम चल रहा था, जिसे देखते हुए काम करने वाले मजदूर और ठेकेदार पर संदेह किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया टिकरापारा निवासी प्रभा तिवारी ने बताया कि उनके मकान की ऊपरी मंजिल में कंस्ट्रक्शन का काम पिछले कई महीने से चल रहा है। एक महीना पहले ही अलमारी में ज्वेलरी रखे थे सोमवार को अलमारी खोल कर देखा गया तो उसमे से सोने की दो चेन और आठ कंगन गायब थे जबकि अलमारी के सारे सामान व्यवस्थित रखे हुए थे।

यह चोरी महीने भर के बीच में धीरे-धीरे कर हुई है, क्योंकि प्रभा तिवारी का कहना है कि एक महीना पहले उन्होंने सारी ज्वेलरी देखी थी ,जबकि सोमवार को इसकी जांच की गई तो उसमें ज्वेलरी कम मिले है। आलमारी में रखे कीमती जेवरात चोरी हो गए है। इस चोरी की वारदात में अलमारी का ताला नही टूटा है, फिलहाल प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत,