बिलासपुर

बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा…रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी पार, कॉलोनी में दहशत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और आलमारी तोड़ते हुए सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी सहित लगभग 4.50 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है और रहवासी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शैलेश मिश्रा, जो रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं, 19 फरवरी को अपने परिवार के साथ बलौदाबाजार में भांजे की शादी में शामिल होने गए हुए थे। 21 फरवरी को जब वे वापस अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर उन्होंने कमरों की तलाशी ली तो देखा कि आलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और नगदी गायब थे। घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एस.आर. साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।

आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी की इस वारदात को गंभीरता से लिया गया है और संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। कॉलोनी के प्रवेश मार्गों और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा पुलिस ने किया है। इधर, घटना के बाद अभिषेक विहार फेस-2 के रहवासियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं,
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,