छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरकंडा पुलिस ने फिर कसा चोरों पर शिकंजा , खरीदार समेत आरोपी गिरफ्तार

मुखबीर से ही मिली सूचना के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी और नाबालिक बालकों को पूर्व में गिरफ्तार कर पेश किया था

सत्याग्रह डेस्क

पिछले कुछ समय से सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस ने कमर कस ली है। लंबित मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी होने लगी है। मोपका में रहने वाले सुमंत कुमार बाघमार के घर 15 अक्टूबर 2018 को ताला तोड़कर कुछ चोर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे।

इस मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 20 मई को दो नाबालिक चोरों को गिरफ्तार कर उनसे कुछ सामान बरामद किया था। उन्हीं से मिली सूचना के बाद चोरी का सामान खरीदने वाले राजकिशोर नगर अटल आवास निवासी किशुन दास वैष्णव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिसने बच्चों से चोरी के जेवर खरीदे थे। घटना के बाद से आरोपी फरार था। जिसे पकड़ने के बाद पुलिस ने उसके पास से चांदी के जेवर जप्त कर लिया है।
एक अन्य मामले में तरुण केसरवानी रघु विहार अशोक नगर सरकंडा निवासी की यामाहा एफजेड एस मोटरसाइकिल 5 मई को घर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी कर ली थी। मुखबिर से सूचना के आधार पर बंधवा पारा सरकंडा में रहने वाले अमन श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

अमर ने बताया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिल को दैहान पारा सरकंडा में रहने वाले राहुल श्रीवास को 15000 रुपये में बेचा था। पुलिस ने चोर और चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं सरकंडा थाना क्षेत्र में बंगाली पारा में रहने वाली संध्या सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मई की रात उसके घर का ताला तोड़कर चोर घरेलू सामान, टीवी, बर्तन, गैस सिलेंडर सिलाई मशीन और नकदी ले गए थे। मुखबीर से ही मिली सूचना के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी और नाबालिक बालकों को पूर्व में गिरफ्तार कर पेश किया था। वही फरार अपचारी बालक को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन मामलों का खुलासा शुक्रवार को सरकंडा पुलिस ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार