रतनपुर

शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से प्रारंभ…  माँ महामाया मंदिर में जलेे 31 हजार मनोकामना ज्योति कलश…दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शारदीय नवरात्रि महोत्सव 3 अक्टूबर गुरुवार से शुरू हो गया । महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन प्रातः 7 बजे से विशेष पूजा अर्चना के साथ 31 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए ।

शतचंडी रूज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत कथा, माता सेवा प्रतियोगिता सहित विभिन्न अनुष्ठान भी आज से शुरू हो जाएंगे । हजारो वर्ष प्राचीन आदि शक्ति श्री महामाया देवी मंदिर में 3 अक्टूबर गुरुवार से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई है, जो 12 अक्टूबर तक चलेगी ।

नवरात्रि पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है तथा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं । महामाया मंदिर में प्रातः 7 बजे घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना के साथ ही मुख्य ज्योति कलष के साथ 31 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित की गई ।

इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ, श्रीमद् देवी भागवत व श्रीमद् भागवत पुराण का पाठ, शतचंडी यज्ञ, प्रवचन एवं माता सेवा गीत प्रतियोगिता भी शुरू हो गई । नवरात्र के दौरान दैनिक पूजा के बाद सुबह 6 बजे प्रभात आरती होगी।

वही संध्या 7 बजे शाम को दुर्गा चालीसा, शीतलाष्टकम, अन्नपूर्णा स्तोत्रम विध्यवासिनी चालीसा महालक्ष्मी स्तोत्र के साथ महाआरती होगी।

वही महामाया मंदिर मे बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए निःशुल्क भंडारे व रहने की व्यवस्था महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा की गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल