बिलासपुर

शहर में फिर हुई चाकूबाजी…आपसी विवाद के बाद युवक ने किया चाकू से हमला 2 घायल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनी माता नगर लोधीपारा में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमें आरोपी ने पिता पुत्र पर तेज धारदार चाकू से हमला कर दिया है, घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मिनीमाता नगर लोधीपारा निवासी भागबली वर्मा हलवाई का काम करते है बीती रात 9:30 बजे वह घर मे थे तभी गली में लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर वह बाहर निकले जहाँ उनका भतीजा अमितेश वर्मा और मोहल्ले का ही युवक अलिश चतुर्वेदानी विवाद कर रहे थे, जब प्रार्थी ने उन्हें लड़ाई नही करने की समझाईश दी तो आरोपी युवक अलिश चतर्वेदानी ने गाली गलौच करते हुए उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए इसी दौरान उनका बेटा सुनील वर्मा उन्हें बचाने आया जिस पर भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया, जिससे पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना की शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने अलिश चतुर्वेदानी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...