बिलासपुर

बिलासपुर जिला पंचायत की गोपनीय सामान्य सभा…मीडिया से बनाई गई दूरी, जनहित के मुद्दों पर ये कैसा पहरा ?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला पंचायत बिलासपुर की सामान्य प्रशासन और फिर सामान्य सभा की बैठक 20 नंवबर को आहुत की गई, जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान की अध्यक्षता में यह बैठक की गई, बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित सभी निर्वाचित सदस्य, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, इस दौरान तय एजेंडा के साथ ही क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही थी, लेकिन बैठक में ऐसी क्या गोपनीयता बरती जा रही थी कि मीडिया से दूरी बना दी गई। जो जनप्रतिनिधि आज तक मीडिया के माध्यम शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्रसारित करते आ रही है उसे से प्रतिबंधित करने का फरमान जारी किया गया है।

जहाँ जनप्रतिनिधियों और जनहित के बीच आखिर किसकी ज्यादा दखल हो गई कि अब मीडिया के कवरेज से एतराज किया जा रहा है, रही बात जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की तो जिला पंचायत के सामने खड़ी चमचमाती बड़ी गाड़िया किसी भी गांव की सड़कों के हालात को छुपा नही सकती है, जहाँ जनहित के मुद्दे होंगे वह पटल पर सामने आ ही जाते है।

विधानसभा से बड़ी सामान्य सभा….

प्रदेश में विधानसभा के बाद जिला पंचायत की सामान्य सभा सबसे बड़ी पंचायत होती है जिसे जिले का महापंचायत भी कहना गलत नही होगा, लेकिन ऐसे बैठक में क्या गंभीर और गोपनीय चर्चा हो रही थी कि उसे पारदर्शी होने से रोका जा रहा है, अब तक के कार्यकालों में सामान्य सभा की कार्रवाई से मीडिया को दूर नही रखा गया और न ही पहरेदारी लगाई, ऐसे में यह सवाल उठना स्वभाविक हो गया है कि क्या अब इस महापंचायत में जनहित के मुद्दों के साथ न्याय होगा या सभा कक्ष में ही उनकी इतिश्री हो जायेगी… जवाबदेही तो तय है!

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...