मुंगेली

धान का अवैध परिवहन…प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही, 350 क्विंटल धान जप्त,

रमेश राजपूत

पथरिया – शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर सभी धान उपार्जन केंद्रों में 14 नवंबर से सुचारू रूप से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम गठित कर उपार्जन केंद्रों में अवैध धान खपाने वाले कोचियों एवं अनाधिकृत से परिवहन, भण्डारण किये जाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में आज अनुविभाग अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पथरिया के द्वारा तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक एवं मण्डी निरीक्षक की टीम ने अवैध धान खपाने व परिवहन करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर पंचायत पथरिया के व्यापारी ओम ट्रेडिंग परिसर से 280 क्विंटल धान जप्त किया गया है

तथा 16 नवंबर को खाद्य निरीक्षक, मंडी निरीक्षण एवं राजस्व विभाग पथरिया के संयुक्त जाँच दल द्वारा मंडी अधिनियम 1972 (क्रमांक 24 सन 1973 ) संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 19 के उल्लंघन पाये जाने पर डडसेना ट्रेडर्स से 32.0 क्विं, ओम ट्रेडर्स से 8.0 क्विंटल, आशीर्वाद ट्रेडर्स से 10.0 क्विंटल एवं किशन कुमार ट्रेडर्स से 20.0 क्विटल कुल 70.0 क्विंटल धान जप्ती की कार्यवाही की गयी है एवं संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार छाया अग्रवाल सहित राजस्व अमला, खाद्य निरीक्षक भानुप्रिया नंदकर, मण्डी निरीक्षक श्री ध्रुव और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे I

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला