बिलासपुर

जयरामनगर बनेगा मॉडल सोलर विलेज….कलेक्टर ने की पीएम सूर्यघर बिजली योजना की समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति के लिए तेजी से कार्य करने दिए निर्देश,

उदय सिंह

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार कर योजना का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। वर्तमान प्रगति पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। योजना में पंजीकृत उपभोक्तओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें लाभान्वित करने को कहा गया है। योजना के प्रचार के लिए वाहन सूर्यघर रथ को भी कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले को इस साल 8000 का लक्ष्य मिला है। जिसके तहत 6912 उपभोक्ताओं का पंजीयन कर लिया गया है। इनमें से 1102 लोगों के आवेदन भी मिल चुके है। वेण्डर सेलेक्शन के बाद 57 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली संयत्र भी स्थापित किये जा चुके हैं। योजना में अपना अंशदान के लिए बैंक से लोन दिये जाने का भी प्रावधान है। ऐसे 23 प्रकरणों को स्वीकृति के लिए बैंक भेजा गया है। कलेक्टर ने सभी बैंकों को जल्द स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने के लिए मस्तुरी विकासखण्ड के जयराम नगर का चयन किया गया। जयराम नगर में विस्तृत सर्वेक्षण कर ग्राम के समस्त शासकीय भवनों में सौर संयत्र की स्थापना, चौक-चौराहों में प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर हाई मास्ट संयत्रों की स्थापना एवं पेयजल व्यवस्था हेतु सोलर ड्यूल पम्पों की स्थापना के लिए बनाये गये विस्तृत प्रस्ताव का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में जिला पंयायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एसई रूरल सुरेश कुमार जांगड़े, एसई शहर पीआर साहू, ईई मिलिन्द पाण्डेय, सईद मुख्तार, जीएल चंन्द्रा सहित जिला प्रभारी क्रेडा,एलडीएम श्री उरांव तथा पार्षद श्रद्धा जैन उपस्थित थीं।

क्या है पीएम सूर्यघर योजना

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उक्त स्थापित प्लाण्ट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से जुड़ेगा जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आमदनी भी मिल जाती है। शासन द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान भी दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...