मल्हार

माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार के आंगन में बच्चों के लिए डांडिया का किया गया भव्य आयोजन… विभिन्न स्कूलों से पहुँचे हजारों बच्चे,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित डांडिया प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ शामिल होकर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देते हुए खूब तालियां बटोरी और इस प्रतियोगिता में एमडीएम मॉडल स्कूल मल्हार के बच्चो ने प्रथम स्थान पाया। रविवार को मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवरात्र पर्व के अवसर पर पहली बार डांडिया का कार्यक्रम रखा गया था जिसका उद्देश्य था कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को ऐसे ही मंच में निखारा जा सके जिससे बच्चो का आत्मविश्वाश बढ़ सके

और बड़े शहरों में जाकर प्रदर्शन कर सके। इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाने 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। डांडिया नृत्य प्रदर्शन में डिडनेश्वरी मॉडल स्कूल को प्रथम आने पर ₹3100 मोमेंटो कप डिडनेश्वरी प्रिंट मेडल, द्वितीय बीपीडी मध्यनगरी शाला के छात्रों को ₹2100 तथा तृतीय सरस्वती शिशु मंदिर मल्हार को ₹1500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। डांडिया प्रतियोगिता में प्रतिमान स्कूल जैतपुर, बिलासा संस्कृत विद्यालय मल्हार, शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल बूढ़ीखार के बच्चों ने भी हिस्सा लिया जिनको भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पीपी पांडे, अनिल कैवर्त्य, रौनक साव ने संबोधित किया।।

प्रेरक हुए सम्मानित….

माँ डिडनेश्वरी मंदिर ट्रस्ट में लंबे समय से जुड़े प्रेरको जिन्होंने मनोकामना ज्योतिकलश जलवाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया उन सभी 138 प्रेरको को शाल, श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कैवर्त ने कहा कि इन्ही प्रेरको के कारण ही मनोकामना ज्योति कलश की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई है, इस वर्ष 4 हजार से अधिक मनोकामना के दीप प्रज्वलित हो रहे है और यह संख्या आने वाले वर्षों में 5 हजार से भी ज्यादा होगी। कार्यक्रम का संचालन शेषनारायण गुप्त व आभार संतोष कैवर्त ने किया।

हजारों श्रद्धालु पहुँचे…

रविवार को अवकाश होने के कारण 20 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओ ने मा डिडनेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया, सुबह से देर रात तक पूरा मंदिर परिसर खचाखच लोगो से भरा रहा, वही बस स्टैंड से लेकर मंदिर तक का मुख्य मार्ग सकरा होने की वजह से दिनभर गाड़ियों का जाम लगता रहा जिसके चलते पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करना पड़ा, इसी तरह सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुचे, यह सिलसिला अब नवमी तक जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...