छत्तीसगढ़बिलासपुर

शनिवार से आरंभ हुआ नौतपा, पहले दिन 47 डिग्री तक जा पहुंचा पारा

आम लोग ठंडे पेय, पेड़ों की छांव आदि का सहारा लेकर गर्मी से बचने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं। कुल मिलाकर अगले 9 दिन बेहद गर्म होंगे

सत्याग्रह डेस्क

शनिवार से नौतपा की शुरुआत हो गई। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह 9 दिन वर्ष के सर्वाधिक गर्म दिन होते हैं। हालांकि मौसम विज्ञानी इससे इत्तेफाक नहीं रखते लेकिन प्राचीन काल में वर्ष के सर्वाधिक गर्म दिनों का आकलन भी ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर किया जाता था और आज भी लोगों की इस पर आस्था है। शनिवार सुबह 10:33 पर सूर्य ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। इसके साथ ही नौतपा का आरंभ हो गया। वर्ष में एक बार रोहिणी नक्षत्र पर सूर्य की दृष्टि पड़ती है ,हालांकि यह नक्षत्र 15 दिन रहता है लेकिन शुरू के पहले 9 दिन चंद्रमा जिन नक्षत्रों पर रहते हैं उन्हीं नौतपा कहता है कहा जाता है । माना जाता है कि इन दिनों सूर्य पृथ्वी के बेहद करीब आ जाता है जिस कारण से प्रचंड गर्मी का अनुभव धरती पर होता है। वैसे नौतपा के दौरान ही आगामी वर्षा ऋतु का भी आकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जेष्ठ शुक्ल पक्ष में आद्रा नक्षत्र से लेकर 10 नक्षत्रों तक यदि बारिश होती है तो फिर वर्षा ऋतु में इन 10 नक्षत्रों में बारिश नहीं होती । वहीँ इन नक्षत्रों में यदि तीव्र गर्मी पड़ती है तो फिर अच्छी बारिश होने की संभावना होती है । इस वर्ष 3 जून तक नौतपा का प्रभाव रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को आरंभ हुए नौतपा के पहले दिन लोगों ने झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास किया। बिलासपुर में तापमान 47 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया तो वही मोबाइल ऐप में यह तापमान 47 डिग्री से अधिक बता रहा था। घर से बाहर निकलना लोगों के लिए सजा साबित हो रहा है। स्कार्फ बांधकर, टोपी पहनकर , धूप के चश्मे लगाकर निकलने के बाद भी गर्मी के बारे बुरा हाल हो रहा है ।चार पहिया सवार लोग ही गर्मी से बचाव कर पा रहे हैं। वहीं आम लोग ठंडे पेय, पेड़ों की छांव आदि का सहारा लेकर गर्मी से बचने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं। कुल मिलाकर अगले 9 दिन बेहद गर्म होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,