छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम आधारित कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पुस्तकें विक्रय हेतु उपलब्ध

निगम द्वारा डाक व्यय का वहन भी पुस्तकों के एक निश्चित मूल्य एवं वजन तक के लिये किया जायेगा

सत्याग्रह डेस्क

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम आधारित कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पाठ्यपुस्तकें मुद्रित कराकर विक्रय हेतु उपलब्ध कराई गई है। ये पाठ्यपुस्तकें निगम के डिपो रायपुर, कांकेर, जगदलपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, रायगढ़ एवं अंबिकापुर से प्राप्त किये जा सकते हैं, साथ ही निगम में पंजीकृत दुकानदारों से भी क्रय किये जा सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि पाठ्यपुस्तकों की विषयवस्तु पूरी तरह एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की होने के कारण किसी भी गाईड या बाजार में प्रकाशित होने वाली अन्य निजी प्रकाशकों के पाठ्यपुस्तकों की तुलना में अधिक गुणवत्तायुक्त है। इन पुस्तकों का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओ में होता है, साथ ही इनका मूल्य बाजार में बिकने वाले किसी भी निजी प्रकाशक की पुस्तक के मूल्य से बहुत कम है। यदि विद्यालय, विद्यार्थी या अभिभावक सीधे डिपो से पुस्तकें खरीदते हैं तो प्रत्येक पुस्तकों के मूल्य में 15 प्रतिशत का कमीशन उन्हें दिया जायेगा। ये पुस्तकें आॅनलाईन निगम के वेबसाईट WWW.TBC.CG.NIC.IN जाकर भी क्रय की जा सकती है। आॅनलाईन आर्डर करने पर भारतीय डाक पोस्ट या कूरियर के माध्यम से छात्रों को 7 से 10 दिन के भीतर प्राप्त हो जायेगा।

निगम द्वारा डाक व्यय का वहन भी पुस्तकों के एक निश्चित मूल्य एवं वजन तक के लिये किया जायेगा। पुस्तकों के मूल्य पर अधिकतम 25 प्रतिशत की राशि का उपयोग डाक व्यय पर निगम द्वारा किया जायेगा।
पाठ्यपुस्तकों को बिलासपुर जिले में निगम द्वारा पंजीकृत पुस्तक विक्रेता संजय बुक डिपो पेण्ड्रारोड, श्री बुक डिपो बिलासपुर, बालाजी पुस्तकालय तारबहार बिलासपुर, अग्रवाल बुक डिपो बिलासपुर, भारत बुक डिपो बिलासपुर, नवीन विद्या भवन बिलासपुर, विद्या मंदिर खपरगंज बिलासपुर, ज्ञान मंदिर गोल बाजार बिलासपुर, बुक हाउस बिलासपुर से भी प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार