क्राइमबिलासपुर

सीसीटीवी पर नजर आने वाले चोरों को दबोचने वालों के मोहल्ले में ही एसपी ने लगाई पुलिस जनमित्र और चौपाल

डेस्क

अभी 4 दिन पहले ही चिंगराजपारा में राजू सोनी के घर चोरी की नियत से दो चोर प्रवेश कर रहे थे लेकिन पूर्व में कई बार घटना घटित होने के बाद उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी लगा रखा था। इसी सीसीटीवी में उन्होंने लाइव चोरों को प्रवेश करते देखा ।इसके बाद निडरता और बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चोरों को धर दबोचा। राजू सोनी और मनोहर देवांगन के इस बहादुरी के कायल होकर नव पदस्थ एसपी प्रशांत अग्रवाल ने शुक्रवार को उन्हीं के मोहल्ले चिंगराजपारा में पुलिस जनमित्र और पुलिस चौपाल का आयोजन किया ।

यही रहने वाले राजू सोनी और मनोहर देवांगन को इस दौरान सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस के साथ आम लोगों को भी हर पल चौकन्ना रहना होगा । वहीं उन्होंने बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जाहिर करते हुए आगाह किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। यहां उन्होंने बढ़ते साइबर क्राइम , खासकर एटीएम फ्रॉड के बारे में जानकारी देकर लोगों को सतर्क किया। इसी जन चौपाल के दौरान उन्होंने चिंगराजपारा के दो बहादुरों राजू सोनी और मनोहर देवांगन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

यह पुलिस जन चौपाल बेहद कामयाब रहा क्योंकि जनप्रतिनिधियों के साथ करीब 200 नागरिक भी सब जन चौपाल में मौजूद रहे। ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता करीब आएगी और दोनों के बीच जड़ जमाए बैठी पुरानी सोच बदलेगी। इसी मकसद के साथ यह आयोजन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी