मल्हार

हत्या के 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली… कत्ल की गुत्थी सुलझाने पुलिस नही दिखा रही गंभीरता…परिजनों ने एसपी और कलेक्टर से लगाई गुहार,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम नेवारी करियाताल निवासी युवक युवराज सिंह उर्फ बंटी उम्र 20 वर्ष की लाश 12.10.2024 को पुलिस चौकी क्षेत्र के सरसेनी मटिया रोड पर मिली थी, जिसकी हत्या की गई थी। मामले में हत्या जैसे संगीन अपराध में घटना के 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ अज्ञात हत्यारे नही लगे है और पुलिस केवल जांच का हवाला दे रही है। घटना कैसे हुई और मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आए है,पुलिस इसकी भी जानकारी मृतक के परिजनों को नही दे रही है, जिससे हताश मृतक की माँ किरण सिंह और पिता विनोद सिंह ने अब जिले के कलेक्टर और एसपी से न्याय की फरियाद लगाई है।

कलेक्टर और एसपी के नाम सौपे गए ज्ञापन में मृतक युवराज के माता पिता ने बताया है कि स्थानीय पुलिस केवल खाना पूर्ति कार्रवाई कर रही है अब तक कोई पुख्ता सबूत भी नही जुटाए गए है, जिसकी वजह से ही उनके बेटे के अज्ञात हत्यारे खुले घूम रहे है। उन्होंने बताया है कि उनका बेटा 11.10.2024 की रात 8:30 बजे के लगभग घर से निकला था जो नही लौटा, दूसरे दिन उसकी लाश मिली थी, अज्ञात हत्यारे ने उसकी बेरहमी से हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक दी थी, इस घटना से उनका पूरा परिवार टूट गया है,

जो केवल अब अपने बेटे के हत्यारे को सलाखों के पीछे पहुँचाना चाहते है, लेकिन स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली असंतोषजनक है, बार – बार जांच के बारे में पूछने पर भी कोई जानकारी नही दी जा रही है, जिससे उनके न्याय पाने की आश टूटने लगी है, जिन्होंने एक बार फिर अपनी अर्जी जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को दी है ताकि उनके बेटे के हत्यारों को पकड़ा जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा