मल्हार

मल्हार :- नौकरी के नाम पर ग्रामीण से 2 लाख की ठगी का मामला…फरार आरोपी रायपुर से किया गया गिरफ्तार,

उदय सिंह

मस्तूरी – पुलिस फोर्स और शिक्षक पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार नेवारी निवासी हरीशंकर डहरिया ने 28.01.2021 में मल्हार चौकी में शिकायत दर्ज कराई की 01.07. 2019 को निवासी डोड़की कमल सोनवानी अपने साथीगण सुरजीत सोनवानी, सुचित्र सोनवानी और कांति सिंह के साथ मिलकर जिला पुलिस बल व प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के लिए प्रार्थी और इसके भाई से दो लाख रुपए लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने पूर्व में साक्ष्य संकलित कर आरोपी कमल सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर पेश किया गया था। वही मामले में मल्हार पुलिस ने मुखबिरों के माध्यम से फरार आरोपी कांति सिंह की पतासाजी शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला की आरोपी रायपुर में छिपा हुआ है। जिस पर मल्हार चौकी प्रभारी ओंकार धर दीवान के द्वारा तत्काल अपने टीम के साथ रायपुर रवाना हुए। जहां मौके पर पहुंच आरोपी कांती सिंह को इमलीडीह रायपुर से धरदबोचा। वही चौकी लाकर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल