जांजगीर चाँपा

बाइक चोर आरक्षक को हुई 2 साल की सजा..विभाग के ही आरक्षक की चुराई थी गाड़ी, अब न्यायालय में हुआ दोष सिद्ध,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – रक्षक बना भक्षक के तर्ज पर पुलिस लाइन जांजगीर में हुई बाइक चोरी के मामले में जांजगीर के प्रथम श्रेणी न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी सीमा कंवर ने आरोपी आरक्षक को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 21/11/2019 दिन के 9 से 10 बजे के बीच पुलिस लाइन जांजगीर मैदान की है जहां पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक द्वारा अपनी बजाज विक्रांत मोटर साइकिल सीजी 11 एके 2179 को पुलिस लाइन मैदान पर खड़ी कर अंदर ड्यूटी पर चला गया था। जहा दोपहर करीब 1.30 बजे बाहर आया तो देखा जिस स्थान पर उसने अपनी गाड़ी खड़ी की थी वहां से गाड़ी गायब थी आस पास पता तलाश बाद गाड़ी न मिलने पर उसके द्वारा थाना जांजगीर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जहां थाना जांजगीर द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 379 भादवि अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में पुलिस ने पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ राकेश रात्रे को हिरासत में लिया। जिसके कब्जे से जांजगीर पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मामले में न्यायालय में गवाहों के परीक्षण प्रतिपरीक्षण बाद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय जांजगीर सीमा कंवर ने डोंगाकोहरोद निवासी आरोपी राकेश रात्रे को मोटर साइकिल चोरी करने का दोषी पाया। जहा आरोपी को धारा 379 भादवि में 02 वर्ष सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया, अर्थदंड की राशि अदा न करने पर पृथक से कारावास का आदेश दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,