बिलासपुर

बिलासपुर रेंज के नवनियुक्त आईजी बीएन मीणा ने संभाला पदभार…कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ करना रहेगी पहली प्राथमिकता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेंज के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। निर्वितमान आईजी रतन लाल डांगी ने उन्हें पदभार सौंपा। आईजी का चार्ज लेने के बाद श्री मीणा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रेंज में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है, साथ ही महिलाओं एवं नाबालिगों से संबंधित अपराध की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही कर पीड़ित पक्ष को राहत दिलाने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान उन्होंने शहर में बिगड़ती ट्राफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने अफसरों की मीटिंग एवम मोके का मुआयना करने बाद कार्यवाही करने की बात कही है। इससे पहले उन्हें कार्यालय परिसर में जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आपको बता दें इससे पहले बद्रीनारायण मीणा बतौर एडिशनल एसपी और एसपी के रूप में बिलासपुर में सेवा दे चुके हैं उन्होंने बताया चूंकि बिलासपुर रेंज के आई जी के रूप में उनकी पदस्थापना हुई है। जिसका निर्वाहन पूरी श्रद्धा निष्ठा के साथ करेंगे और अंतिम छोर तक बैठे लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताएं होगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,