बिलासपुरभाजपा

लगातार दूसरे दिन अमर पहुंचे वार्डों में, नागरिकों को सदस्यता के लिए कर रहे प्रेरित

डेस्क

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में लोग स्वयं जुड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं । बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नगर मध्य मंडल के विभिन्न वार्डों में सदस्यता अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पहुंचकर इन क्षेत्र के नागरिकों युवाओं एवं महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इस दौरान लोगों ने श्री अग्रवाल से मिलकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया । उन्होंने बताया कि 7 माह के अंदर वर्तमान प्रदेश की कांग्रेस सरकार के क्रियाकलापों से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है ।आए दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाना आम बात हो गई है। उसी तरह अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने यह भी कहा कि वर्तमान कांग्रेस के विधायक पूर्ण रूप से असफल हो चुके हैं ।

इस दौरान श्री अग्रवाल आज मध्य मंडल के कतिया पारा, उदय चौक ,जूना बिलासपुर, दयालबंद आदि क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा की सदस्यता अभियान में शामिल होकर आम नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराया। इन क्षेत्रों के नागरिकों में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त करने के लिए जबरदस्त उत्साह है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से लोगों में खुशी है सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर देश में मोदी जी ने विकास की गंगा बहा रही है इस दौरान श्री अग्रवाल ने घर घर पहुंचकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इस दौरान अभियान में रामदेव कुमावत विनोद सोनी उमेश चंद्र कुमार मनीष शुक्ला प्रवीण दुबे रोशन राही अरविंद बॉलर श्रीकांत सहारे जगदीश पांडे बलराम हरियाणवी आनंद तिवारी सनी रजक अतुल बापते केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर,