छत्तीसगढ़बिलासपुर

गणतंत्र दिवस समारोह में बिलासपुर विधायक की घोर उपेक्षा, छोटे मोटे आयोजनों में ध्वजारोहण कर किया अरमान पूरा

कांग्रेस की गुटबाजी सतह पर आई नजर, विधायक के पहुंचने से पहले ही बोलर ने फहराया तिरंगा

उदय सिंह

बिलासपुर-करीब 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ही स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह और अन्य प्रमुख आयोजनों में ध्वजारोहण का अवसर मिलता रहा। इस वर्ष सत्ता परिवर्तन के बाद बरसों बाद कांग्रेस के हाथों में यह अवसर आया तो जरूर, लेकिन गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के बहाने कांग्रेस में जारी गुटबाजी और अंतर कलह पूरी तरह उजागर हो गई। भूपेश बघेल गुट बिलासपुर में पूरी तरह से हावी है यह उसी वक्त स्पष्ट हो गया था जब बिलासपुर में मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड के आयोजन में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे की उपेक्षा कर यह अवसर तखतपुर की महिला विधायक को दिया गया।

शैलेश पांडे इससे आहत भी नजर आए और पार्टी लाइन से बाहर ना जाने की विवशता की वजह से कुछ कहा तो नहीं लेकिन उनके भाव समझने में लोगों को मुश्किल नहीं हुई। यही वजह थी कि शनिवार को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह से बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने पर्याप्त दूरी बनाए रखी। वे वहां बतौर अतिथि भी शामिल नहीं हुए। इसकी बजाय उन्होंने शहर में आम नागरिकों के बीच ध्वजारोहण कर आत्म संतुष्टि प्राप्त की ।बिलासपुर विधायक के हाथ जो ध्वजारोहण के कार्यक्रम आए जाहिर है वे उनके स्तर के नहीं थे ,लेकिन पार्टी में उपेक्षा का शिकार बिलासपुर विधायक को इसी से संतुष्ट होना पड़ा। सुबह 7:15 बजे उन्हें अपने निवास विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण करना था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वे देर से उठे और करीब 8:00 बजे उन्होंने अपने चंद समर्थकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। ऐसा नहीं लगा कि वह कांग्रेस नेता और शहर विधायक है। एक बार फिर से वे यहाँ काफी हद तक डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ही नजर आए। इसके बाद उन्हें कांग्रेस भवन में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन वहां तो नियत समय 7:30 बजे ही नरेंद्र बोलर ध्वजारोहण कर चुके थे ,जिन्होंने नगर विधायक की प्रतीक्षा करना भी जरूरी नहीं समझा ।कांग्रेस में हाशिए पर चल रहे विधायक शैलेश पांडे इसी वजह से शायद कांग्रेस भवन गए ही नहीं। नियत समय से विलंभ से वे चांटीडीह ईरानी मोहल्ला भी पहुंचे और आम नागरिकों के बीच ध्वजारोहण कर यह साबित किया कि वे आम आदमी के नेता है और अब भी आम आदमी से सहज, सरल रूप से जुड़ सकते हैं । यहां उन्होंने वार्ड में स्वास्थ्य शिक्षा और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का वादा किया।यहां बड़ा तामझाम तो नहीं था लेकिन अपने बीच विधायक को पाकर लोग बेहद उत्साहित नजर आए ।शैलेश पांडे 27 खोली विकास नगर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वार्ड क्रमांक एक में दृष्टिबाधित बच्ची ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी ।विधायक शैलेश पांडे द्वारा बच्चों को वस्त्र वितरित किया गया। शनिवार शाम को विधायक शैलेश पांडे देवकीनंदन दीक्षित चौक में मां भारती राष्ट्र जागरण मंच द्वारा आयोजित भारत माता की आरती में शामिल हुए। इससे जाहिर है कि विधायक आम आदमी के कार्यक्रम में तो ससम्मान आमंत्रित किए जा रहे हैं लेकिन पार्टी और सरकारी आयोजनों में उनकी उपेक्षा हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...