मस्तूरी

मस्तूरी:- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से सरोज कौशल डहरिया ने भरा नामांकन, विकास को बताया प्राथमिकता,

उदय सिंह

बिलासपुर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बिलासपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 मस्तूरी से सरोज कौशल डहरिया ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। शनिवार को उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करेंगी।सरोज कौशल डहरिया ने बताया कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और जनता की सेवा को ही अपना मुख्य उद्देश्य मानती हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए वे सतत प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और अपार समर्थन के चलते ही उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे जोश के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो वे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल